प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा नि:शुल्क शैक्षणिक सहायता और मार्गदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मेधावी छात्राओं को नीट, जेईई और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की यह योजना ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने और गुणवत्ता पूर्ण अध्ययन के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने का लक्ष्य रखती है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा नि:शुल्क शैक्षणिक सहायता और मार्गदर्शन

घाटशिला। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क शैक्षणिक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित अवसर प्रदान कर उन्हें शिक्षण के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण अध्ययन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड इस वित्तीय वर्ष में निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत साथी योजना के तहत केंदाडीह, राखा और सुरदा खनन पट्टा क्षेत्र, मुसाबनी सांद्रक संयंत्र के समीप निवास करने वाले मेधावी छात्रों को लाभ देगी। योग एवं इच्छुक विद्यार्थी को हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड परिसर के जनरल ऑफिस गेट से कार्यालय समय में आवेदन फार्म लेने के बाद पूर्ण विवरण भर कर 8 जून तक जमा करेंगे।

उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में यह जानकारी दी गई है कि उक्त योजना के अंतर्गत केवल 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। समय पर पूरी तरह से भरा हुआ आवेदन फार्म प्राप्त होने के बाद कंपनी की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा में भाग लेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।