शिक्षा हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार : संजीव

Jan 18, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर हाता स्थित टाटा रोड भेलाईटांड़ में नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस के लिए भवन का शिलान्यास किया गया। इसमें कक्षा 8 से 10 के छात्रों को मैट्रिक परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा, तिरिंग गांव में गार्ड रूम का भी शिलान्यास हुआ।

शिक्षा हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार : संजीव

पोटका,संवाददाता । विधायक संजीव सरदार की पहल पर जुड़ी पंचायत के हाता स्थित टाटा रोड भेलाईटांड़ में नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस के संचालन के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास शनिवार को किया गया। इस कोचिंग सेंटर में कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कंप्यूटर की नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। शिलान्यास उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस का संचालन मेरा चुनावी वायदा था, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है।

पोटका में पहले ही डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया जा चुका है और दर्जनों स्कूल भी 2 में अपग्रेड किए जा रहे हैं। पॉलिटेकनिक कॉलेज का शिलान्यास भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। कार्यक्रम में मुखिया सुखलाल सरदार, मुखिया कार्तिक मुर्मू, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो,व, हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, विधासागर दास, पंसस मंजू सरदार,हितेश भगत, बिरेन पात्र, रमेश सोरेन, रोहितोष पाल, फलिन्दर गोप, जिकरुल होदा, डोबो चाकिया सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। मत्सय विभाग से तिरिंग में बनेगा गार्ड रूम जुड़ी पंचायत के तिरिंग गांव स्थित मत्स्य विभाग की भूमि पर कृषि पशु पालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा स्वीकृत गार्ड रूम निर्माण कार्य का भी शिलान्यास भी मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस दो कमरों के गार्ड रूम का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। यह गार्ड रूम मत्स्य विभाग के पांच तालाबों की देखरेख के लिए बनाया जा रहा है। करीब चार दशकों बाद तिरिंग में पुनः मत्स्य उत्पादन शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।