पशु ऋण योजना में बड़ा घोटाला में बांकदह के ग्रामीण का आरोप, एजेंट ने पशु दिखा कर हड़प ली राशि

पशु ऋण योजना में बड़ा घोटाला में बांकदह के ग्रामीण का आरोप, एजेंट ने पशु दिखा कर हड़प ली राशि

संक्षेप:

बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव में पशु ऋण योजना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। द्विजेन राउत ने आरोप लगाया है कि विजोलिया हिमांशु बेरा और मनोहर सिंह ने ऋण दिलवाने के नाम पर पैसा हड़प लिया। उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है।

Dec 10, 2025 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव में पशु ऋण योजना में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी द्विजेन राउत ने गुड़ाबंधा प्रखंड के अंगारपड़ा गांव निवासी विजोलिया हिमांशु बेरा तथा भेंडर मनोहर सिंह नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने ऋण दिलवाने के नाम पर फार्म भरवाया, घर के पशुओं के साथ फोटो खिंचवाया, लेकिन ऋण की पूरी राशि का बंदरबांट (दुरुपयोग) कर लिया गया है।पीड़ित द्विजेन राउत ने बुधवार को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के हाथों उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे तीन महीने पहले हिमांशु बेरा ने उनसे पशु ऋण का फार्म भरवाकर, उनके पास मौजूद पशुओं को दिखाकर बैंक से राशि प्राप्त की और बाद में उन्हें पैसा नहीं दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं पीड़ित द्विजेन राउत ने बताया,मुझसे फार्म भरवाकर और मेरे ही घर के पशुओं की फोटो खींचकर उसने ऋण की पूरी रकम निकाल ली, लेकिन मुझे एक रुपया भी नहीं मिला है।इस मामले ने तब राजनीतिक मोड़ ले लिया जब पीड़ित द्विजेन राउत ने अपनी आपबीती बहरागोड़ा स्थित सीपीआई(एम) पार्टी कार्यालय में सुनाई। पार्टी नेताओं ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई करने का फैसला किया।जिसमें सीपीआई(एम) के राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो और बहरागोड़ा के अंचल सचिव चित्त रंजन महतो पीड़ित व्यक्ति को साथ लेकर सीधे प्रखंड कार्यालय पहुँचे। उन्होंने बीडीओ को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इस धोखाधड़ी की गहन जांच करने और इसमें शामिल दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।