
केरूवाडुगंरी पंचायत में 7.98 लाख से बनेगी सड़क : विधायक
पोटका विधानसभा के केरूवाडुगंरी पंचायत में विधायक संजिव सरदार ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 7 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति से पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क निर्माण ग्राम कलियाडीह से भूडरूडीह, आहारघुटु होते हुए जुआन जुमिद क्लब भवन तक होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पोटका, संवाददाता। पोटका विधानसभा अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड की केरूवाडुगंरी पंचायत में सोमवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 7 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति से पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक संजिव सरदार ने पारंपरिक पूजा कर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पथ निर्माण कार्य ग्राम कलियाडीह (गौशाला केनाल) से भूडरूडीह, आहारघुटु होते हुए जुआन जुमिद क्लब भवन तक किया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार से जुड़ी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।

मेरी प्राथमिकता गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




