
सुरदा माइंस में ट्रांसपोर्टेशन व लेबर सप्लाई की मांग
इंडियन रिसोर्स लिमिटेड के पूर्व वेंडर्स ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में वेंडर्स ने कहा कि स्थानीय वेंडर्स को टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया और उनके लंबित भुगतान के कारण आर्थिक नुकसान हुआ है। अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अन्य कदम उठाने को मजबूर होंगे।
मुसाबनी, संवाददाता। इंडियन रिसोर्स लिमिटेड के पूर्व वेंडर्स ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक श्याम सुंदर शेट्टी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में कहा गया है कि इंडियन रिसोर्स लिमिटेड आईआरएल के पुराने एवं पंजीकृत वेंडर हैं, हाल ही में आर के अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ट्रांसपोर्टेशन एवं लेबर सप्लाई हेतु कोटेशन देने को कहा गया था, जिसके अंतर्गत इसके बाद सभी ने निर्धारित समय में अपना कोटेशन प्रस्तुत किया परंतु स्थानीय वेंडर को जो जीरो किलोमीटर परिधि में आते हैं, इन्हें टेंडर प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया गया, ना ही किसी प्रकार की कोई सूचना दी गई।
इसके साथ ही अब तक लेबर सप्लाई का कार्य भी पुराने वेंडर्स को नहीं दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि 2017 में इंडियन रिसोर्स लिमिटेड का कार्य बंद हो जाने के पश्चात वेंडर्स को काफी लंबित भुगतान के कारण आर्थिक नुकसान हुआ था, उस समय हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड प्रबंधन के साथ हुई बैठक में यह आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में सुरदा माइंस के चालू होने पर पुराने वेंडर्स को ट्रांसपोर्टेशन एवं लेबर सप्लाई के कार्य में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आर्थिक क्षति की कुछ हद तक भरपाई किया जा सके, ज्ञापन में कहा गया है कि अगर इन मांगों को प्रबंधन द्वारा जल्द नहीं माना जाता है तो वेंडर्स अन्य कदम उठाने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड प्रबंध की होगी। इसके साथ ही ज्ञापन में आग्रह किया गया है कि हमारी मांगों पर उचित विचार किया जाए। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीओ घाटशिला, डीएसपी मुसाबनी व अंचल अधिकारी कार्यालय को भी प्रेषित की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




