पूर्व विधायक मेनका सरदार ने हरिणा में की पूजा-अर्चना
पोटका। प्रखंड के हरिणा मुक्तेश्वरधाम शिव मंदिर में सोमवार को पूर्व विधायक मेनका सरदार...
पोटका। प्रखंड के हरिणा मुक्तेश्वरधाम शिव मंदिर में सोमवार को पूर्व विधायक मेनका सरदार ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने भोलेनाथ से कोरोना मुक्त भारत होने एवं क्षेत्र के लिए सुख-शांति की कामना की।
इस अवसर पर विभीषण सिंह सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री गणेश कुमार सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे, पूर्व मुखिया मधुसूदन नायक, प्रकाश सरदार, रवींद्र नाथ सिंह उपस्थित थे। कोरोनामुक्त भारत के साथ ही साथ सभी प्राणियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
फोटो कैप्सन 14 पोटका 1- हरिणा में पूजा-अर्चना करने पहुंची पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं अन्य।