चाकुलिया: मौरबेड़ा अकाशिया जंगल में भीषण आग से सैकड़ों पेड़ पौधे झुलसे
Feb 28, 2026 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
चाकुलिया प्रखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। पिछले एक महीने में एक दर्जन से अधिक आग की घटनाएं हुई हैं। शनिवार को मौरबेड़ा गांव के पास आग लग गई, जिसे किसी शरारती तत्व ने लगाया था। आग ने जंगल को बुरी तरह प्रभावित किया और ग्रामीणों ने मुश्किल से इसे बुझाया।
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। पिछले एक माह में जंगल में आग लगने की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव के पास वन भूमि पर स्थित आकाशिया जंगल में शनिवार की दोपहर को भीषण आग लग गई थी। जानकारी के मुताबिक किसी शरारती तत्व द्वारा जंगल में आग लगा दी गई थी। जंगल में जमीन पर गिरे सूखे पत्तों और सूखी झाड़ियां के कारण आग ने धीरे धीरे भीषण रूप धारण कर लिया और जंगल में फैल गई। इस आग से जंगल बुरी तरह जल गया। पेड़ पौधे झुलस गए।
ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


