
विधायक की पहल पर लाभुकों को मिलेगा दो माह का बकाया खाद्यान्न
विधायक संजीव सरदार के प्रयास से पोटका के 6 टैग जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को दो माह का बकाया खाद्यान्न मिलेगा। एनआईसी रांची ने अक्तूबर में खाद्यान्न का आबंटन स्वीकृत किया है। इससे लाभुकों को जुलाई और...
पोटका, संवाददाता। विधायक संजीव सरदार के सार्थक प्रयास से प्रखंड के 6 टैग जन वितरण प्रणाली दुकान से दो माह का बकाया खाद्यान्न लाभुकों मिलेगा। एनआईसी रांची द्वारा इस संबंध में टैग जविप्र दुकानदारों को दो माह के बकाया खाद्यान्न का आबंटन अक्तूबर माह में स्वीकृत कर दिया है। यह जानकारी फेयर प्राइस शोप डीलर एसोसिएशन के पोटका प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष अनवर अली ने रविवार को हल्दीपोखर में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि एनआईसी द्वारा पोटका के 7 टैग जविप्र दुकानदारों द्वारा भूलवश एक ही ई-पॉस मशीन से बीते माह जुलाई व अगस्त का खाद्यान्न का वितरण किया गया था।

इससे वितरण सौ प्रतिशत से ज्यादा हो गया। नियमत: टैग दुकानदारों को दो ई-पॉस मशीन (स्वयं तथा टैग दुकान) से अलग-अलग वितरण करना चाहिए। इसकी अनदेखी के कारण एनआईसी सात टैग जविप्र दुकानदारों का टैग दुकान के दो माह बीते जुलाई व अगस्त के खाद्यान्न आबंटन में कटौती कर दिया गया। खाद्यान्न कटौती होने से इन दुकानदारों द्वारा लाभुकों को दो माह का खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा सका। इस मामले में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी से मिलकर स्थिति से अवगत कराया एवं कटौती आबंटन दिलाने की मांग रखी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनआईसी, डीसी, डीएसओ को खाद्यान्न का कटौती आबंटन जल्द मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधायक सहित पदाधिकारी के प्रयास से एनआईसी द्वारा 6 टैग जविप्र दुकानदारों को जुलाई व अगस्त के बकाया खाद्यान्न का आबंटन अक्तूबर माह में कर दिया है। लाभूकों को अक्टूबर माह के आबंटन के साथ बकाया खाद्यान्न वितरण संबंधित जविप्र दुकानदार करेंगे। प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के सचिव प्रणय खंडायेत, सदस्य जितेन्द्र गुप्ता, भृगु कांलिदी, राधा बल्लभ महिला समिति के राजकुमार कैवर्त, सिदो-कान्हो महिला समिति के मकर माहली उपस्थित थे। जविप्र दुकानदारों को मिला आबंटन : प्रखंड के 6 टैग जविप्र दुकानदारों में राधा बल्लभ महिला समिति, सानग्राम (70 क्विंटल), सिदो कान्हो महिला समिति, मानपुर (76 क्विंटल), पवन सरदार, हरिणा (90 क्विंटल), भृगु कांलिदी, हल्दीपोखर (30 क्विंटल), रेणुका कांलिदी, कालिकापुर (55 क्विंटल) तथा सरस्वती महिला समिति (30 क्विंटल) खाद्यान्न आबंटन अक्तूबर माह में अतिरिक्त किया गया है। एसोसिएशन ने सभी डीलरों को पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न वितरण करने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


