बच्चों को सिखाया आग पर काबू पाने का गुर

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला के संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में झारखंड अग्निशमन विभाग ने आग से सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। फायर स्टेशन अधिकारी रामाशीष राम के नेतृत्व में छात्रों के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आग से बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डॉ श्रीनिवास मिश्रा ने इसे एक अच्छी पहल बताया।

बच्चों को सिखाया आग पर काबू पाने का गुर

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को झारखंड अग्निशमन विभाग ने आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। फायर स्टेशन अधिकारी रामाशीष राम के नेतृत्व में कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों के समक्ष मॉकड्रिल किया। अग्निशमन विभाग के कर्मी ने आग से बचाव के विभिन्न उपायों का प्रदर्शन माक ड्रिल के माध्यम से किया। अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर रखकर आग बुझाकर दिखाया।प्राचार्य डॉ श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि अग्निशामक दस्ता का यह प्रदर्शन स्कूल में आयोजित किया जाना एक अच्छी पहल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।