आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं के प्रति किया जागरूक

Feb 12, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला प्रखंड की धरमबहाल पंचायत में आरबीआई के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने केवाईसी, ऋण, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं के प्रति किया जागरूक

घाटशिला, संवाददाता। आरबीआई के निर्देशानुसार और अग्रणी जिला प्रबंधक की उपस्थिति में घाटशिला प्रखंड की धरमबहाल पंचायत में प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर (एफएलडब्लू) 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला के वित्तीय साक्षरता केंद्र घाटशिला के सीएफएल के इंचार्ज एवं प्रशिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। लोगों का केवाईसी, आरई केवाईसी साथ-साथ बचत, ऋण, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया से सुनील नाग, ग्रामीण बैंक से हेमंत प्रधान, पीएनबी बैंक से सिंकू कुमार, एचडीएफसी बैंक से सौम्या सिन्हा, जेएसएलपीएस सेबीपीएम फाउंडेशन के सीएफ इन चार्ज हितेश्वर पॉल और ट्रेनर सपना सीट और बैंक बीसी मार्शल हांसदा, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।