कोवाली : अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को रौंदा, एक की मौत, एक घायल

Dec 31, 2025 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में एनएच-220 पर एक अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार वरुण दास को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 25 वर्षीय वरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी युधिष्ठिर दास गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कोवाली : अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को रौंदा, एक की मौत, एक घायल

पोटका, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में हाता-तिरिंग (ओडिशा) एनएच-220 पर अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को चपेट में ले लिया। इस घटना में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक वरुण दास (25 वर्ष) और घायल युधिष्ठिर दास बागलता गांव के हैं। घटना सोमवार रात थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, वरुण दास अपनी बुलेट बाइक पर युधिष्ठिर के साथ घर से हाता की ओर आ रहे थे। मुख्य पथ पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वरुण की मौके पर ही मौत हो गयी।

जबकि युधिष्ठिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंची और घायल युधिष्ठिर को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा। वहीं, वरुण के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा। दुर्घटना में बुलेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इधर, घटना में कोवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।