धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन
पोटका में कांग्रेसियों ने धान अधिप्राप्ति केंद्र (लैंम्स) के बंद होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से केंद्र बंद है, जिससे किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों में केंद्र नहीं खोला गया, तो धरना दिया जाएगा।
पोटका। प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र (लैंम्स) नहीं खुलने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ माह से पोटका लैंम्स बंद है। इस कारण किसान बंधु अपना उपज बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया है। केंद्र में धान बिक्री के एवज में लगभग 2400 रुपए क्विंटल मूल्य दी जाती है, लेकिन केंद्र बंद होने से किसान बंधु अपना धान बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। फलस्वरूप किसान अपने धान कम मूल्य पर बाजार में बिक्री करने को मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने घोषणा किया कि तीन दिनों में पोटका में धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुला तो प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस संबंध में अंचलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सौरव चटर्जी, आनंद पाल, उत्पल साहु,लासा मुर्मू, गुरुचरण सीट, पिंटू सरदार, लालटू दास, चंदन मंडल उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


