किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा भूली राज्य सरकार

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला में भाजपा की मंडल कमेटियों ने किसानों और जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार की नीतियों के कारण किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। किसानों को धान बेचने के बाद भी समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है और फसल क्षति का मुआवजा भी नहीं मिला है।

किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा भूली राज्य सरकार

घाटशिला, संवाददाता। किसानों की समस्याओं एवं प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा के घाटशिला, गालूडीह और दामपाड़ा मंडल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की व बीडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की।

किसान विरोधी नीतियां

घाटशिला मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने तथा खाद-बीज एवं कृषि उपकरण सुलभ कराने सहित कई वादे किए गए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को भुला दिया गया।

भुगतान में देरी

जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि किसानों को धान बेचने के बाद भी समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है और हजारों किसानों की करोड़ों रुपये की राशि अब तक बकाया है। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन प्रभावित किसानों को अब तक समुचित मुआवजा नहीं मिला है। वहीं मंडल प्रभारी साकेत अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र करने, फसल क्षति का मुआवजा देने, फसल बीमा योजना की बाधाओं को दूर करने, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने तथा खाद-बीज और कृषि उपकरणों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

ज्ञापन सौंपना

धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में लखन मार्डी, सत्या तिवारी, साकेत अग्रवाल, विजय पांडेय, अमरदीप शर्मा, संजय महाकुड़, हेमंत नारायण देव, गौर चंद्र पात्र, विश्वनाथ बेहरा, गीता मुर्मू, रविशंकर सिंह, रंगलाल महतो, विश्वजीत पांडा, गोपाल पटनायक, ब्रजेश सिंह, मंटू प्रजापति, मंटू सिंह, रवीना वाल्मीकि, नोमीता दास, हिरालाल महतो, सुबोध सिंह, दीपक दंडपात, विवेक महापात्र, डॉ. एनसी महतो, प्रदीप बिशोई, सरोज दत्ता, सुमित सिंह राजपूत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

किसान धरना-प्रदर्शन का आयोजन कब हुआ?
धरना-प्रदर्शन मंगलवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।