Ghatsila News: ग्रामीणों ने श्रमदान कर बहाल की सिंचाई व्यवस्था
Ghatsila News: घाटशिला में, चांडिल से बहरागोड़ा तक फैली मुख्य नहर से जुड़ी कैनाल में कचरे और गाद के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही थी। झामुमो नेता काला चन्द्र सरकार व ग्रामीणों ने मिलकर कैनाल की सफाई की, जिससे खेतों में पानी पहुंचने लगा। अब किसानों को धान की खेती में राहत मिलेगी।

Ghatsila News: घाटशिला। चांडिल से बहरागोड़ा तक फैली मुख्य नहर (मेन कैनाल) से जुड़ी गालूडीह के हेन्दलजुड़ी पंचायत अंतर्गत कालाझोर एवं भूतियाकोचा स्थित अंडरग्राउंड शाखा कैनाल ओआर-32 में लंबे समय से कचरा एवं गाद जमा होने के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। इसके चलते क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए शनिवार को कालाझोर निवासी झामुमो नेता काला चन्द्र सरकार एवं काशी मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर शाखा कैनाल की सफाई एवं मरम्मत का कार्य किया। ग्रामीणों ने कैनाल में जमे कचरे और अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारु बनाया, जिससे अब खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंच सकेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि कैनाल के जाम होने से धान की खेती प्रभावित होने की आशंका थी। समय रहते की गई इस पहल से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और कृषि कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


