Farmers in Chakuliya Preparing for Summer Rice Cultivation गरमा धान की खेती में जुटे किसान, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsFarmers in Chakuliya Preparing for Summer Rice Cultivation

गरमा धान की खेती में जुटे किसान

चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में किसान गरमा धान की खेती की तैयारी कर रहे हैं। कई पंचायतों में किसानों ने बीज डाल दिए हैं और खेत की जुताई कर रहे हैं। मकर संक्रांति के बाद रोपनी की योजना है। बड़ामारा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 27 Dec 2024 01:24 AM
share Share
Follow Us on
गरमा धान की खेती में जुटे किसान

चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों में किसान इन दोनों गरमा धान की खेती की तैयारी में जुटे हैं। कई पंचायत के गांवों में किसानों ने अपने खेत में धान के बीज डाल दिए हैं और बिचड़े भी निकल आए हैं। किसान खेत की जुताई और खेत में गोबर खाद डालने में जुटे हैं। किसानों के मुताबिक मकर संक्रांति के बाद धान की रोपनी करेंगे। प्रखंड बड़ामारा में कई किसानों को सेलो बोरिंग चलाकर खेत की सिंचाई करते हुए देखा गया। यहां सिंचाई के लिए सरकारी सुविधा नहीं है। किसानों ने निजी स्तर से सेलो बोरिंग करवा रखा है।‌ इसी तरह कालापाथर और लोधाशोली पंचायत के अनेक किसान राज बांध (रामपाल बांध) के पानी से गरमा धान की खेती करने में जुटे हैं। इस बांध के पानी से सिंचाई कर करीब 1000 बीघा खेत में गरमा धान की खेती होती है। प्रखंड के अन्य कई पंचायतों में भी किसान गरमा धान की खेती करने में जुटे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।