किसानों की मांगों को लेकर प्रखंड भाजपा ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा मांग पत्र
धालभूमगढ़ में प्रखंड भाजपा ने मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को किसानों की एमएसपी और अन्य मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपा। धरना-प्रदर्शन में किसानों के मुद्दे और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। किसानों की फसल क्षति की भरपाई और अन्य मांगें रखी गईं।

धालभूमगढ़। प्रखंड भाजपा ने मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम किसानों को एमएसपी और अन्य मांगों के समर्थन में बीडीओ के माध्यम से मांग पत्र सौंपा। प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
किसानों की समस्याएँ
किसानों की मांगों के समर्थन में और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में यह कार्यक्रम नारों के साथ किसानों की समस्याओं की मांग भी रखी। किसानों को धान उपज का समर्थन मूल्य चुनाव पूर्व किए वादे के अनुसार 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल दिया जाए। किसानों की बकाया राशि का भुगतान अविलंब की जाए। 48 घंटे में प्राप्त होने वाला भुगतान अभी भी पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हुआ है। बे-मौसम बारिश और ओला वृष्टि से किसानों की फसल को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
सरकारी योजनाएँ
सब्सिडी मूल्य पर ससमय किसानों को खाद, बीज एवं कृषि उपकरण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित की जाए। पूर्व भाजपा सरकार में चालू योजना मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को लागू किया जाए। किसानों की दो लाख तक की ऋण माफी की कानूनी पेचिदगियों को दूर किया जाए। वंचित किसानों को इसका लाभ प्राप्त हो।
सिंचाई और तकनीकी जानकारी
मानसून पर निर्भरता के बदले सिंचाई की समुचित व्यवस्था कराई जाए। किसानों को खेती के लिए उच्च तकनीकी के संबंध में जानकारी दी जाए। राज्य में कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग इकाई का निर्माण हो। फसल बीमा योजना, पशुधन बीमा योजना के अवरोधों को दूर कर किसानों को इसका लाभ दिलाया जाए समेत अन्य मांगें शामिल थीं।
धरना प्रदर्शन में उपस्थिति
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी गीता मुर्मू, पूर्व जिला मंत्री अजय शाहा समेत भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


