Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsFarmers Demand Action as Solar Water Pump Floods Rice Fields in Baharagora
बहरागोड़ा : जलमीनार का स्विच खराब, 24 घंटे निकलते पानी से फसल हो रही बर्बाद

बहरागोड़ा : जलमीनार का स्विच खराब, 24 घंटे निकलते पानी से फसल हो रही बर्बाद

संक्षेप: बहरागोड़ा के पारुलिया पंचायत में जगन्नाथपुर हनुमान मंदिर के पीछे सोलर जलमीनार से लगातार पानी बहने से 4 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसान अमिओ कुमार भद्र ने प्रशासन से स्विच ठीक करने और मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि खेत में 1 फीट तक पानी भर गया है, जिससे फसल काटना संभव नहीं है।

Wed, 12 Nov 2025 02:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पारुलिया पंचायत के जगन्नाथपुर हनुमान मंदिर के पीछे टोला में सोलर चलित जलमीनार से 24 घंटे पानी चलते रहता है। इससे लगभग 4 बीघा पकी हुई धान की खेती में पानी घुस जाने से बर्बाद हो गई है। यह आरोप किसान अमिओ कुमार भद्र ने लगाया है। उन्होंने कहा कि सोलर जलमीनार की स्विच खराब हो जाने से विगत कई माह से दिनरात पानी बह रहा है। धान पक चुका है, अब खेत में पानी आ जाने से धान बर्बाद हो जाएगा। किसान ने कहा कि अगर सोलर जल मीनार का स्विच खराब हो गया है, तो उसे बंद कर देना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने प्रखंड प्रशासन से स्विच लगाने की मांग की है। कुमार ने बताया कि बड़ी मुश्किल से धान की खेती की है। धान की खेत में जिस तरह से कीटनाशक स्प्रे करने का खर्चा हुआ है अगर इस समय सही तरीके से धान नहीं निकला तो सारा पैसा बर्बाद हो जाएगा। पकी हुई धान की खेत में करीब 1 फीट तक पानी भर गया है पानी के साथ कीचड़ भी भरा हुआ है। जब तक पानी नहीं सुखेगा तब तक धान काटना संभव नहीं है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से इस विषय पर मुआवजा देने के लिए मांग की है।