बहरागोड़ा के पारुलिया पंचायत में स्विच खराब होने से लगातार बह रहा पानी, किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत में एक किसान अमिओ कुमार भद्र की 4 बीघा धान की फसल सोलर जलमिनार के खराब स्विच से बर्बाद हो रही है। पानी खेत में भर जाने से धान सड़ने का खतरा है। किसान ने प्रशासन से स्विच ठीक करने और मुआवजे की मांग की है।

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पारुलिया पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर हनुमान मंदिर के पीछे टोला में सोलर चलित जलमिनार द्वारा 24 घंटे पानी चलते रहने से अमिओ कुमार भद्र का लगभग 4 बीघा पकी हुई धान की खेती में पानी घुस जाने से बर्बाद हो गई है। किसान अमिओ कुमार भद्र ने कहा की उक्त सोलर जलमिनर का स्विच खराब हो जाने से बिगत कई माह से दिन रात पानी बह रहा है। उसी का पानी पकी हुई धान की खेत में चले जाने से करीब 4 बीघा खेत बर्बाद होने का कगार पर है। धान पक चुकी है अब खेत में पानी आ जाने से धान बर्बाद हो जाएगी।
किसान ने ये भी कहा की अगर सोलर जल मीनार का स्विच खराब हो गया है तो उसे बंद कर देना चाहिए इस तरह अपने आप पानी बहते रहने से पानी का तो बर्बादी हो ही रहा है उसके बाद पकी हुई धान की खेती में चल जाने से खेत भी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से उत्तर जालीनगर का स्विच लगाने की मांग किया है। पीड़ित किसान अमिओ कुमार ने बताया की बड़ी मुश्किल से धान की खेती किया है। धान की खेत में जिस तरह से कीटनाशक स्प्रे करने का खर्चा हुआ है अगर इस समय सही तरीके से धान नहीं निकला तो सारा पैसा बर्बाद हो जाएगा। आज और कल के अंदर धान को काट कर घर ले आते लेकिन इस तरह से पकी हुई धान के खेती में पानी जम जाने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।पकी हुई धान की खेत में करीब 1 फीट तक पानी भर गया है पानी के साथ कीचड़ भी भरा हुआ है। जब तक पानी नहीं सुखेगा तब तक धान काटना संभव नहीं है। अगर कुछ दिन और देरी हो जाएगा तो धान सड़ कर नीचे गिर जाएगी। उसके बाद धान को उठाना संभव नहीं होगा। किसान अमिओ भद्र ने कहा आंखों के सामने इस तरह का धान की खेती बर्बाद होते देखकर काफी दुख होता है। हालांकि उन्होंने प्रखंड प्रशासन से इस विषय पर मुआवजा देने के लिए मांग किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




