Ghatsila News: मजदूरों की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान की हुई बैठक
Ghatsila News: दाड़ीसाई गांव में कुशल मजदूरों की बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मजदूरों की समस्या पर चर्चा करने के लिए ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मज़दूरों को समर्थन देते हुए त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। यदि वार्ता में सहमति नहीं बनी, तो 16 सितंबर को केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लगाया जाएगा।

Ghatsila News: गालूडीह। दाड़ीसाई कृषि विज्ञान केंद्र के कुशल मजदूरों का बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे मजदूरों की समस्या को लेकर दाड़ीसाई गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने बैठक की। दाड़ीसाई गांव के ग्राम प्रधान सुशांत सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मांझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर सोरेन समेत आसपास गांव के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण शामिल हुए थे। बैठक में धरना पर बैठे मजदूरों को समर्थन करते हुए उनकी समस्या पर चर्चा की गई। बहाली को लेकर माहाल के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर सोरेन ने अधिकारी संग वार्ता की। इस संबंध में बहादुर सोरेन ने बैठक में शामिल लोगों को जानकारी देते बताया कि धरने पर बैठे मजदूरों की बहाली को लेकर 15 सितम्बर को अधिकारी संग त्रिपक्षीय वार्ता की जाएगी।
त्रिपक्षीय वार्ता में धरने पर बैठे मजदूर, आसपास गांव के ग्राम प्रधान एवं माझी पार्गणास महाल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वार्ता में बहाली पर सहमति नहीं बनने पर 16 सितम्बर को केंद्र के मुख्य गेट में ताला लगाया जाएगा। बैठक में बराखुर्शी, आमचूरिया, पैरागुरी एवं आसपास गांव के ग्राम प्रधान शामिल थे।


