आदर्श मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई
आदर्श मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई
गालूडीह। आदर्श मध्य विद्यालय में एक सादा समारोह के साथ 31 मार्च को सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज कुमार झा को भावभीनी विदाई दी गई।इस मौके पर एक सादा समारोह का आयोजन किया गया । इसमें विधालय की प्राचार्य सहित शिक्षकों ने उन्हें मोमेंट गुलदस्ता सहित फुलमाला पहनाकर सम्मानित किया उसके बाद बच्चों के द्बारा शिक्षक से समर्पित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने कविता,गीत और भाषण के द्बारा शिक्षक का महत्व और उसकी जरूरत के बारे में बताया।छात्रा चंपकलता ने उनकी हुबुहू फोटो बनाकर उनको फोटो गिफ्ट की। इस दौरान सभी शिक्षकों सहित कुछ छात्र छात्राएं ने उन्हें उपहार भेंट की।
इस मौके पर मुखिया नेहा कुमारी ने बताया कि वह आज जिस शिक्षक की विदाई समारोह में आई है वह उनके गुरु रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मनोज सर बहुत ही सरल स्वभाव के और अच्छे शिक्षक है।पपंस शीला गोप ने कहा कि वह रोजाना जमशेदपुर से आते थे और बहुत कम ही छुट्टी लेते थे बच्चों के बीच उनकी मधुर रिश्ते थे।मनोज कुमार झा ने कहा कि वह वर्ष 21 नवंबर 1994 को नियुक्ति हुई थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से 2017 तक महुलिया उच्च विद्यालय में रहा उसके बाद वर्ष 2017 से वर्ष 2026 तक आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में काम किया। उन्होंने कहा कि 17 वर्ष गालूडीह के दोनों विधालय मिलाकर रहा। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र छात्राओं में पढाई को लेकर जज्बा देखा गया हमारे द्बारा पढ़ाए गए कई छात्र छात्राएं आज उंचाई पर पहुंचे हुए हैं।इस मौके पर मुख्य रूप से शिक्षाविद खुदीराम महतो,उप मुखिया कपिल शर्मा,शिक्षिका प्रियतमा मंडल,भारती सरकार सहित माता समिति, प्रबंधन समिति, रसोईया आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


