रसपाल प्रीमियर लीग में सोनू एकादश और क्लासिक कट्स ने जीते मुकाबले

Dec 15, 2025 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया प्रखंड के कूचियाशोली मैदान में आयोजित रसपाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन रोमांचक मैच खेले गए। पहले मैच में श्रीनिका एकादश ने 117 रन बनाए, लेकिन सोनू एकादश ने 122 रन बनाकर जीत दर्ज की। राइजिंग स्टार्स ने दूसरे मैच में सोनू एकादश को हराया और क्लासिक कट्स ने तीसरे मैच में श्रीनिका एकादश को 42 रनों से पराजित किया।

रसपाल प्रीमियर लीग में सोनू एकादश और क्लासिक कट्स ने जीते मुकाबले

चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के कूचियाशोली मैदान में रसपाल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांचवें वर्ष की रसपाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान कुल तीन मैच खेले गए।पहला मैच श्रीनिका एकादश और सोनू एकादश के बीच खेला गया। श्रीनिका एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बनाए। श्रीनिका एकादश के लिए कुंतन ग्वाला ने सर्वाधिक 23 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू एकादश ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 7.4 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीत लिया।

सोनू एकादश की तरफ से डैनी ने मात्र 14 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली।रविवार का दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार्स और सोनू एकादश के बीच हुआ जिसमें राइजिंग स्टार्स ने सोनू एकादश को छह विकेट से पराजित किया।दिन का तीसरा और अंतिम मैच क्लासिक कट्स और श्रीनिका एकादश के बीच खेला गया। इस मैच में क्लासिक कट्स की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीनिका एकादश को 42 रनों से हराकर जीत दर्ज की।प्रतियोगिता को सफल बनाने में दीपक कुमार सिंह, राहुल सिंह, बंदीराम हांसदा, स्वपन महतो, किशोर सिंह, राजू सिंह, रसिक टुडू, संजय सिंह, और संजीव सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;