Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsExciting Football Tournament Concludes in Baharagoda with Champa Baha FC Winning Title
फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना चंपाबाहा एफसी बहरागोड़ा

फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना चंपाबाहा एफसी बहरागोड़ा

संक्षेप:

बहरागोड़ा प्रखंड के बांसदा गांव में के.बी.वाय फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को हुआ। विधायक समीर महंती के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने पर चंपा बाहा...

Sep 08, 2025 04:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत बांसदा गांव के फुटबॉल मैदान में के.बी.वाय फुटबॉल क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर मुर्मू व थाना प्रभारी बहरागोड़ा शंकर प्रसाद कुशवाहा उपस्थित हुए। दोनों अतिथियों ने फाइनल मुकाबले के दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल पर किक मारकर खेल शुरू कराया। फाइनल मुकाबला सिदो-कान्हू एफसी पश्चिम बंगाल बनाम चंपा बाहा एफसी बहरागोड़ा के बीच खेली गई। मैच इतना रोमांचक रहा कि पेनाल्टी शूटआउट में भी मुकाबला बराबर रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तत्पश्चात दोनों टीमों के लिए टॉस कराया गया जिसमें चंपा बाहा एफसी ने टॉस जीत ली और सिदो-कान्हू एफसी पराजित हो गई। इसमें चंपा एफसी बहरागोड़ा ने खिताब अपने नाम कर लिया। उक्त दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लिया था। मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने विजेता बनी बहरागोड़ा एफसी को 1 लाख रुपये व शील्ड, जबकि उपविजेता रही को 70,000 रुपये व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। दोनों सेमी फाइनल में पराजित टीम को 32,000 रुपये तथा शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। जबकि मैन ऑफ द मैच को हीरो साइकिल तथा बेस्ट गोलकीपर को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता में विश्वजीत पात्र व अर्जुन हांसदा ने कमेंट्री तथा मंच का संचालन किया। इस मौके पर के.बी.वाय. बांसदा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राहुल हांसदा, सुनील हेम्ब्रम, नंदू पैड़ा, लुसा मंडी, धर्मेंद्र हांसदा आदि समेत क्लब के सभी सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाया।