फुटबॉल : हदम तारुब मानहदा ने जीता खिताब

Feb 16, 2026 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

उदाल गांव में सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाइनल में हेंसरा एफसी और हदम तारुब मानहदा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। हदम तारुब मानहदा ने खिताब जीता, जबकि हेंसड़ा एफसी उपविजेता रही। विधायक संजीव सरदार ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया।

फुटबॉल : हदम तारुब मानहदा ने जीता खिताब

पोटका। उदाल गांव में रविवार को सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब रांगामटिया द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हेंसरा एफसी एवं हदम तारुब मानहदा के बीच रोमांचक मैच खेला गया। हदम तारुब मानहदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि हेंसड़ा एफसी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। विधायक के हाथों विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बलराम सरदार, कमेटी अध्यक्ष रुपाई टुडू, टीपू सोरेन, मंगल टुडू, सागराम टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;