Ghatsila News: अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी मिले सैनिकों को लाभ : मो. जावेद

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: झारखंड में भी मिले सैनिको को विभिन्न प्रकार के सम्मान एवं लाभ- मो. जावेद घाटशिला। संवाददाता रविवार को संस्कृति संसद घाटशिला में पूर्व सैनिक अर्धसैनिक

Ghatsila News: अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी मिले सैनिकों को लाभ : मो. जावेद

Ghatsila News: घाटशिला। रविवार को संस्कृति संसद घाटशिला में पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद घाटशिला की ओर से संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संगठन के साथियों के साथ-साथ घाटशिला के प्रबुद्ध नागरिक, संगठन के सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर घाटशिला गौरव सम्मान और शहीद सैनिक परिवार, वीर नारी और अलंकृत वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को उचित सम्मान दिलाने को लेकर चर्चा की गई। ज्ञात हो दूसरे राज्यों में शहीद, वीर नारी और अलंकृत सैनिकों को राज्य सरकार द्वारा बहुत सारी सुविधा प्रदान की जा रही है।

जैसे दूसरे राज्यों में (वार्षिकांक), यात्रा रियायत (राज्यपरिवहन), सरकारी नौकरी के आरक्षण (जेपीएससी), परमवीर चक्र, महावीर चक्र आदि से विभूषित सैनिको एवं उनके परिजनों को विभिन्न प्रकार का लाभ दिया जा रहा है। वैसे ही लाभ झारखंड सरकार भी ऐसे सैनिकों को लाभ दे एवं इस पर रणनिति बनायी गयी। घाटशिला गौरव सम्मान के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव, आईसीसी वकर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक विजय पांडेय, शिक्षक विपिन कुमार सिंह, शिक्षक एपी सिंह, शिक्षक तपन अधिकारी, बैंकर तापस दत्ता, पूर्व सैनिक कैप्टन धनों टुडू, समाज सेवी विक्रम साव और शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मो. जावेद ने रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल सेना मेडल गैलेंट्री रघुनाथ हांसदा, एएसओ अनूप कुमार मिश्रा, सूबेदार मेजर लुगू बास्के, नायब सूबेदार गोविंद सोरेन, नायब सूबेदार सुशील मुर्मू, सार्जेंट रविन्द्र कुमार सिंह, हवलदार गणेश मुर्मू, हवलदार पुताई मुर्मू, हवलदार सुरेश बास्के, हवलदार, मनोहर सामद, हवलदार दिलीप हांसदा, हवलदार, पुताई हेंब्रम, एएसआई अशोक महाकुड़, एएसआई भांजे बारी, एएसआई रतन मुर्मू आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।