Ghatsila News: नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका पेड़ो को बांधा गया रक्षा का सूत्र
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: को बांधा गया रक्षा का सुत्र धालभूमगढ़। संवाददाता नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृ

Ghatsila News: धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर राखी पूर्णिमा का त्योहार मनाया गया। हनुमान वाटिका समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष, आज के ही दिन पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए आम लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। इस मौके पर आम लोगों को किसी भी रूप में मां के नाम पर, पुत्र के नाम पर, शिक्षा के नाम पर, किसी भी तरह पौधे को लगाना एवं उनकी देखभाल करते हुए एक सशक्त वृक्ष का रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
मौके पर विप्लव साब, देवानंद सिंह, रोहित बेहरा, हब्लू सीट, संजय चित्रकार, राजू कुंडू, सुजीत दे एवं आकाश साहू उपस्थित थे।


