चाकुलिया: खोड़ी पहाड़ी के पास चेकडैम बनवाने का विधायक ने दिया भरोसा, सात गांव के किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा
चाकुलिया के जुगीतुपा पंचायत के खोड़ी पहाड़ी का सौंदर्यीकरण तीन करोड़ की लागत से हो रहा है। विधायक समीर कुमार मोहंती ने किसानों को भरोसा दिया कि तालाबनुमा गड्ढों के पास चेकडैम का निर्माण जल्द होगा। इससे सात गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जुगीतुपा पंचायत के सोनाहारा के पास पेड़ पौधों से आच्छादित प्रमुख धार्मिक स्थल खोड़ी पहाड़ी का वन विभाग के तहत तीन करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। इसका निरीक्षण करने पहुंचे विधायक समीर कुमार मोहंती से किसानों ने खोड़ी पहाड़ी के पास सालुआडीह में सफेद मिट्टी की खुदाई से बने तालाबनुमा गड्ढों के पास चेकडैम निर्माण करवाने की मांग की। विधायक ने किसानों को भरोसा दिया कि शीघ्र ही यहां पर चेकडैम निर्माण की पहल होगी। यहां पर चेकडैम बन जाने से सात गांव के किसानों को तालाब नुमा गड्ढों में संरक्षित पानी से सिंचाई की सुविधा मिलेगी।जानकारी
के मुताबिक खोड़ी पहाड़ी के पास 70 - 80 के दशक में सफेद ( खोड़ी) मिट्टी का खनन बड़े पैमाने पर होता था। यहां की मिट्टी कोलकाता भेजी जाती थी। खनन के कारण चार बड़े-बड़े तालाब नुमा गड्ढे बन गए थे। उक्त गड्ढों में सालों भर पानी रहता है। क्योंकि खोड़ी पहाड़ी से गड्ढों में पानी गिरता है। किसानों ने विधायक से कहा कि अगर यहां पर चेकडैम बनाया जाए तो कदमाशोली, बड़शोल, शालबनी, चांदवा, कदमडीहा, ढेंगाम, सालुआडीह आदि गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। विधायक ने किसानों को भरोसा दिया कि उक्त जगह पर चेकडैम का निर्माण होगा। ताकि जल का संरक्षण हो सके और किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


