22 पंचायत के मुखिया, उप मुखिया को महिला सशक्तीकरण की दी जानकारी
झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा घाटशिला में तीन दिवसीय सशक्त पंचायत नेत्री प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 22 पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया और वार्ड सदस्यों को महिला सशक्तीकरण, अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। यह प्रशिक्षण 13 फरवरी को समाप्त होगा।

घाटशिला, संवाददाता। पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार की ओर से बुधवार को अंचल कार्यालय सभागार में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। प्रशिक्षण शिविर में घाटशिला प्रखंड अंतर्गत 22 पंचायत के मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य को पर्यवेक्षक द्वारा अलग-अलग बैच में महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक बिंदु साह एवं शकुंतला सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण सुबह 10 से संध्या 4 बजे तक चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त पंचायत नेत्री बनने के लिए उन्हें उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ संवैधानिक कानूनी प्रक्रिया क्या-क्या है यह भी उन्हें बताया जा रहा है।
इसके अलावा योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण 13 फरवरी को संपन्न होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



