Ghatsila News: 'प्रयास' के 15 वें बैच के प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: घाटशिला में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के 'प्रयास' प्रशिक्षण केंद्र ने 15वें बैच के प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पुरस्कृत प्रशिक्षुओं ने स्वावलंबी बनने की दिशा में सफलता प्राप्त की है।

Ghatsila News: 'प्रयास' के 15 वें बैच के प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

Ghatsila News: घाटशिला। संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्रांगण में स्थित ' प्रयास -महिला सशक्तिकरण की ओर एक पहल ' प्रशिक्षण केंद्र के 15 वें बैच के प्रशिक्षुओं को मल्टीमीडिया हॉल में सम्मानित किया गया। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है कि इस प्रशिक्षण केंद्र ने अपने 15 वें बैच को सफलतापूर्वक पूर्ण कर, घाटशिला की कई महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया है। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय प्राचार्य डॉ. श्रीनिबास मिश्रा, शैक्षणिक प्रशासिका सपना शर्मा,शैक्षणिक सलाहकार एस आर दत्ता, प्रशिक्षिका प्रतिमा दत्ता, प्रयास प्रभारी पी.लीला एवं प्रशिक्षुओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: 'प्रयास' के 15 वें बैच के प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित