चाकुलिया: हवाई पट्टी में छह हाथियों का दल पहुंचा, रनवे पर दौड़ा हाथी, घंटों बाधित रहा आवागमन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया प्रखंड में बुधवार को छह हाथियों का एक दल हवाई पट्टी क्षेत्र में आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हाथियों के कारण कुछ घंटों के लिए यातायात ठप हो गया, लेकिन वन विभाग और स्थानीय लोगों की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

चाकुलिया: हवाई पट्टी में छह हाथियों का दल पहुंचा, रनवे पर दौड़ा हाथी, घंटों बाधित रहा आवागमन

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह छह हाथियों का एक दल अचानक चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र में आ पहुंचा। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों की मौजूदगी के कारण सुरक्षा की दृष्टि से हवाई पट्टी मार्ग पर आवाजाही कुछ घंटों के लिए पूरी तरह ठप हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को हाथियों के आने की सूचना मिली भारी संख्या में लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो गई। हालांकि वन विभाग और स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।

काफी देर तक हवाई पट्टी क्षेत्र में डेरा डालने के बाद हाथियों का यह झुंड सुरक्षित रूप से पास के जंगल की ओर निकल गया। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और यातायात पुनः सामान्य हो सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।