
घाटशिला उपचुनाव को लेकर जादूगोड़ा में बना नया चेकपोस्ट, वाहनो की हुई जाँच
जादूगोड़ा में घाटशिला उपचुनाव के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जादूगोड़ा मोड चौक पर नया चेकपोस्ट बनाया गया है। यहां चार पहिया वाहनों की...
जादूगोड़ा I घाटशिला उपचुनाव को लेकर विगत दिनों यूसील जादूगोड़ा के प्रशासनिक भवन में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जिसमे उन्होंने घाटशिला उपचुनाव को लेकर चेकपोस्ट बनाकर सभी वाहनो की कड़ाई से जांच करने का निर्देश दिया था। जिसको लेकर शुक्रवार को जादूगोड़ा मोड चौक पर नया चेकपोस्ट बनाया गया है जहां गोलमुरी पुलिस लाइन से पुलिस अधिकारी संदीप कुमार की तैनाती सशस्त्र बल के साथ को गई है। इस बारे में एएसआई संदीप कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के गाइड लाइन के तहत चेक पोस्ट काम करेगा। चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी तरह चार पहिया वाहन में छुपा कर ले जा रहे अवैध हथियार, दारू, पैसे की खेप की जांच की जाएगी ताकि घाटशिला उपचुनाव किसी प्रकार की खलल पैदा न हो व मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके।

कहा कि उपचुनाव को देखते हुए नियमित रूप से कोई भी वेक्ति अपने साथ पचास हज़ार रुपया तक ही ले जा सकता है यदि उससे अधिक राशि मिला तो पुलिस उसे राशि को ज़ब्त कर लेगी। बता दे कि जादूगोड़ा मोड चौक पोटका और घाटशिला विधानसभा को जोड़ती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




