Ghatsila News: बाइक और स्कूली वैन में टक्कर, आठ लोग घायल

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: मुसाबनी में बुधवार दोपहर को एक सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। एक स्कूल वैन को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। घायलों में स्कूली छात्र और बाइक सवार शामिल हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, जबकि एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता पर सवाल उठाए गए हैं।

Ghatsila News: बाइक और स्कूली वैन में टक्कर, आठ लोग घायल

Ghatsila News: मुसाबनी,संवाददाता। मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर सुरदा चर्च के समीप बुधवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, छुट्टी के बाद केंद्रीय विद्यालय सुरदा के विद्यार्थियों को लेकर एक छोटा स्कूल वैन मुसाबनी की ओर जा रहा था, सुरदा चर्च के समीप तेज रफ्तार से मुसाबनी की ओर जा रही बाइक ने पीछे से यात्री वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिससे वाहन में बैठे स्कूली छात्र-छात्राएं व बाइक सवार घायल हो गए। स्कूल वैन के पीछे की सीट के दाहिनी ओर बैठे सुरदा निवासी कुणाल लामा (15), सोहदा की श्रुति मुर्मू (11), मुसाबनी नंबर एक के आयुष्मान महाली (14), सुरदा के अविनाश भट्टचार्ज (12), आसिफ खान (12) व सुरदा अन्ना नगर की सुनंदा सोरेन (11) के साथ-साथ बाइक सवार मोहन डेरा के पवन महाकुड़ (19) व अभिजीत दे (22) घायल हो गए。

घायलों का इलाज

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घायलों को निजी वाहन से सीएचसी केदाडीह पहुंचाये, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुंदरलाल मार्डी, डॉक्टर विवेक मिश्रा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायल कुणाल लामा के सर में गंभीर चोट लगी है, वह बेहोश है, उसे इलाज के लिए परिवार वाले 108 एंबुलेंस से टीएमएच ले गए। वहीं बाकी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना पाकर घायल विद्यार्थियों के परिजन अस्पताल पहुंचे थे। 108 एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण परिवार वालों ने निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए ले गए। घायल आसिफ खान, श्रुति मुर्मू एवं सुनंदा सोरेन का घाटशिला के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा है। आसिफ खान के पैर में चोट लगी है, बाकी दोनों छात्राओं को मामूली चोट लगी है।

पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया

सूचना पाकर पुलिस गश्ती दल घटना स्थल पर पहुंचा।

दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस गश्ती दल घटना स्थल पर पहुंचा और वहां से सीएचसी पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। दुर्घटना की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम एवं घायल विद्यार्थियों के परिजन भी सीएचसी पहुंचे थे समय पर 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर प्रमुख ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आकस्मिक स्थिति में समय पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाती है, यह गंभीर विषय है, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा बदहाल है।

सामान्य प्रश्न

✦दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए?−
दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: बाइक और स्कूली वैन में टक्कर, आठ लोग घायल