बकरीद पर्व पर मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज,गले मिल दी पर्व की शुभकामनाएं
पोटका के हल्दीपोखर और गंगाडीह में बकरीद पर्व शांति से शुरू हुआ। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे और पुलिस बलों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई। प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से स्थिति पर निगरानी रखी।
पोटका। प्रखंड के हल्दीपोखर,गंगाडीह सहित अन्य स्थानों पर बकरीद पर्व शांतिपूर्ण शुरू हुआ। मस्जिदों में नमाज अदा करने के उपरांत मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे से मिलकर बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दी।नमाज के बाद कुर्बानी शुरू हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह,ग्राम प्रधान मो.असलम,उप मुखिया शाहिद परवेज, इस्लामुद्दीन, आफताब आलम,मो.इश्तहाक,इमाम साहब सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। बकरीद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार,सब इंस्पेक्टर अंजता महतो सहित दर्जनों पुलिस बल तैनात रहे। प्रशासन द्वारा हल्दीपोखर में ड्रोन कैमरा से स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


