Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsEfforts to Establish Pandit Raghunath Murmu Tribal University in Ghatsila Led by MLA Somesh Chandra Soren
पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विवि बनाने को हुई जमीन की मापी

पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विवि बनाने को हुई जमीन की मापी

संक्षेप:

घाटशिला में पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा घोषित पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय की योजना को आगे बढ़ाने के लिए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सक्रिय हैं। 35 एकड़ जमीन की मापी की गई है और जल्दी ही डीपीआर तैयार किया जाएगा। विधायक अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए संघर्षशील रहने का आश्वासन दिया।

Jan 08, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला। पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा घोषित हेंदलजुड़ी पंचायत के डॉगटांड़ में प्रस्तावित पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय अंतर्गत योजना को धरातल में लाने हेतु सक्रियता उनके पुत्र घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की सक्रियता दिखाने लगे हैं। सोमेश के विधायक बनते ही सर्वप्रथम उच्च शिक्षा विभाग द्वारा डीपीआर बनाने हेतु स्नो फाउंटेन कांस्टेंट के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह एवं अक्षय प्रताप साथ में घाटशिला आंचल कर्मचारी किशन राय, अंचल अमीन सुरेश रजक के सहयोग से प्रस्तावित 35 एकड़ जमीन का पहले 30 एकड़ और बुधवार को 5 एकड़ की जमीन मापी कर चिह्नित किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बहुत जल्द इसका लैंड लेवल को लेकर सारे प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए डीपीआर बनाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बाद योजना टेंडर की प्रक्रिया में जायेगी। विधायक ने कहा कि उनके पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए वह अंतिम दम तक संघर्षशील रहेंगे। जमीन की मापी के समय झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, समाजसेवी कामरेड दुलाल चंद्र हांसदा, मुखिया मिर्जा हांसदा, ग्राम प्रधान रामचंद्र हांसदा, टोला प्रधान सोबेन मा, झी, धमकबेड़ा के ग्राम प्रधान शास्त्री महतो, काजल डॉन, सामू टुडू, दुर्लभ सोरेन, दुर्गा चरण मुर्मू, रतन महतो ,विमल मार्डी, अशोक महतो, शीपू शर्मा, बबलू हुसैन ,चीन मुर्मू, लगरू मांडीं , दुर्लभ सोरेन, मुकेश दंडपाट, अजय मुर्मू,विमल मुर्मू, गुरदास हेम्ब्रम और ग्रामीण उपस्थित थे।