Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsEducational Inspiration Program Held in Musabani with Over 200 Students
आर एस फाउंडेशन ने शैक्षणिक प्रेरणा कार्यक्रम का किया आयोजन

आर एस फाउंडेशन ने शैक्षणिक प्रेरणा कार्यक्रम का किया आयोजन

संक्षेप:

मुसाबनी में आरएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित शैक्षणिक प्रेरणा कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और आत्मविश्वास के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में कई...

Sun, 10 Aug 2025 04:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

मुसाबनी। आरएस फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को अग्रसेन भवन सभागार में शैक्षणिक प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड के सरकारी व निजी विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।मुख्य वक्ता समाजसेवी अशोक अग्रवाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त जीएम शंकर मार्डी, यूसीआईएल के डीजीएम मनोरंजन महाली, एचसीएल के डिप्टी मैनेजर (एचआर) साकेत सिन्हा और प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बबलू सुंडी ने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और आत्मविश्वास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों, सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक, समाजसेवियों और नीट परीक्षा में सफल छात्र अनूप कुमार साव को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में विमल सेनापति, पत्रकार धीरज कुमार सहित कई लोगों का योगदान रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।