Ghatsila News: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में आयोजित पूजा में कई महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुकुमार मंडल, संतोष मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। इस मौके पर अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुकूमार मंडल, संतोष मंडल समेत अनेक पुरूष और महिलाएं उपस्थित थे।

