डुमरिया : जर्जर पत्थरनुमा सड़क दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण
डुमरिया के चाकड़ी गांव में श्याम कोचा मुण्डा के घर तक की सड़क जर्जर हो गई है। पिछले 10-15 वर्षों में सड़क की मरम्मत न होने से इसमें बड़े पत्थर निकल आए हैं, जिससे ग्रामीणों को चलने में कठिनाई हो रही है। गांव के लोगों ने प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है।

डुमरिया। प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के चाकड़ी गांव के जायराम टुडू चौक से श्याम कोचा मुण्डा गागराई के घर तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क इतनी जर्जर हो गयी है कि लोगों को इस पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर निकली नुकीली पत्थर दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा हैं। इस संबंध में गांव के विश्वनाथ हेम्ब्रम, रामदास टुडू, भूण्डा गागराई ने बताया गांव की जर्जर पत्थरनुमा सड़क विगत दस-पंद्रह वर्ष पूर्व सरकार के बीआरपी फण्ड के तहत निर्माण किया गया था। सड़क की देखरेख और मरम्मत के अभाव में सड़क में बड़े-बड़े पत्थर निकल गए हैं। जिससे ग्रामीण राहगीर सड़क छोड़ किनारे से चलने को मजबूर हो रहे हैं।
इस समस्या के बारे में जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक जानकारी दिए गए हैं। मौके पर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वालो में छोटा विश्वनाथ हेम्ब्रम, कंदा हेम्ब्रम, मिर्जा मुर्मू, पुष्पा मुर्मू, ईदु हेम्ब्रम,जोड़ा हेम्ब्रम, सुराई सोरेन,मुंगली गागराई,कोलाई गागराई,पुणी॔मा गागराई समेत अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


