पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री ने थाना प्रभारी से की मुलाकात

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने बहरागोड़ा में थाना प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, और नशाखोरी पर चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि छोटे विवादों को थाना स्तर पर सुलझाना चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-जन संवाद बढ़ाने की आवश्यकता जताई।

पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री ने थाना प्रभारी से की मुलाकात

बहरागोड़ा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन गुरुवार को बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की। क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने आमजन की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। सुझाव दिया कि छोटे-मोटे विवादों को थाना स्तर पर ही आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से निष्पादित किया जाए। चर्चा के केंद्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और युवाओं को जागरूक करने जैसे मुद्दे शामिल रहे। दुखनी सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-जन संवाद बढ़ाने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।