Ghatsila News: पंचायत स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाने की मांग
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने काशिदा और काड़ाडुबा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाने के लिए ज्ञापन दिया है। शिविर से सड़क सुरक्षा में जागरूकता बढ़ेगी और शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को लाभ होगा। उन्होंने अन्य पंचायतों में भी शिविर लगाने की मांग की है।

Ghatsila News: घाटशिला। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने घाटशिला प्रखंड के काशिदा और काड़ाडुबा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित करने के लिए डीटीओ को ज्ञापन सौंपा। डीटीओ की अनुपस्थिति में वरीय लिपिक को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि ड्राइविंग लाइसेंस शिविर से सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। काशिदा में शिविर आयोजित किये जाने पर शहरी क्षेत्र एवं काड़ाडुबा में आयोजित किये जाने पर ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को सुविधा होगी। इसके लिए लगातार मांग की जा रही है। साथ ही अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से भादुआ, आसना, कालचीति और बाँकी पंचायत में भी शिविर लगाने की मांग की है।


