घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चौधरी का किया अभिनंदन

Feb 27, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी का शिक्षकों द्वारा अभिनंदन किया गया। वे हाल ही में नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव में विशिष्ट अतिथि रहे हैं और प्रमुख वक्ता बने। उनकी एकेडमिक उपलब्धियां, जिसमें 76 शोध पत्र और 12 पुस्तकें शामिल हैं, शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक हैं।

घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चौधरी का किया अभिनंदन

घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी का कॉलेज के सभी शिक्षकों ने अंग वस्त्र, पुष्प पौधा देकर अभिनंदन किया। शिक्षकों ने कहा कि हाल ही में प्राचार्य डॉ. चौधरी नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव एवं नाट्य महोत्सव में भाग लेकर लौटे हैं। यह गौरव की बात है कि ऐसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में उन्हें विशिष्ट अतिथि बनाया गया। कई विमर्श सत्रों में वहां वे प्रमुख वक्ता भी बने। शिक्षकों ने बताया कि प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी की लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनकी 76 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। यही नहीं वे 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेकर शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।

इनकी यह एकेडमिक उपलब्धियां शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलचंद राम, टाकु, अध्यक्ष प्रो. इंदल पासवान, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक, रुसा कोर्डिनेटर डॉ. एसपी सिंह, नामांकन प्रभारी डॉ. कृष्णा प्रसाद, लाइब्रेरी इंचार्ज डॉ. सज्जाद, कल्चरल इंचार्ज प्रो. सोमा सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.अर्चना सुरीन, आरटीआई इंचार्ज डॉ. कुमार विशाल, आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. संजेश तिवाड़ी एवं शिक्षक संघ के सचिव प्रो. राम विनय श्याम उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।