शिव चतुर्दशी पर पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
बहरागोड़ा में महा शिव चतुर्दशी के अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने खांडामौदा पंचायत के गांवों में सैकड़ों गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस सेवा कार्य में कई प्रमुख समाजसेवी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बहरागोड़ा।महा शिव चतुर्दशी के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने खांडामौदा पंचायत के विभिन्न गांवों में सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण किया उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस सेवा कार्य में उनके साथ क्षेत्र के कई प्रमुख समाजसेवी और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से मनोरंजन गिरी, रतिकांत शीट, आकुल बाग, निताई पैड़ा,हुकुम महतो, संजय राणा, मुना दास,श्यामसुंदर बारीक,निरंजन साहू, रिकी षाड़ंगी,सीता राम आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


