ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलानदी में स्नान-ध्यान कर किया दान

नदी में स्नान-ध्यान कर किया दान

झारखंड का महापर्व मकर संक्रांति पर घाटशिला अनुमंडल के लोगों ने स्वर्णरेखा नदी तट पर पवित्र स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित कर ध्यान किया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच वस्त्र और अनाज का वितरण किया।...

नदी में स्नान-ध्यान कर किया दान
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाMon, 15 Jan 2018 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड का महापर्व मकर संक्रांति पर घाटशिला अनुमंडल के लोगों ने स्वर्णरेखा नदी तट पर पवित्र स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित कर ध्यान किया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच वस्त्र और अनाज का वितरण किया।

इसके बाद जहां बिहारी समुदाय के लोगों ने दही चूड़ा, तिलवा, लाई खाकर मकर संक्रांति मनाई, वहीं आदिवासी, बंगाली एवं अन्य समुदाय के लोगों ने गुड़ पीठा, मांस पीठा समेत अन्य प्रकार के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

लोक संस्कृति का महापर्व टुसू मेला शुरू : लोक संस्कृति का महापर्व होने के कारण कई जगहों पर टुसू मेला का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर लोग विभिन्न परिधानों नें सज संवकर टुसू मेला पहुंचे थे। कई मंडलियों द्वारा मेला में बहुरुपिया के वेश में नाच-गान किया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर टुसू प्रतिमा प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें मेला कमेटियों द्वारा बेहतर टुसू प्रतिमा को पुरस्कृत किया गया।

अनुमंडल में कहां-कहां लगे टुसू मेले : घाटशिला प्रखंड में मऊभंडार स्वर्णरेखा नदी तट एवं काड़ाडुबा स्कूल मैदान एवं गालूडीह क्षेत्र के भैरव स्थान में लगे टुसू मेले में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। सभी ने मेले का आनंद उठाया। मऊभंडार सुवर्णरेखा नदी तट पर लगे टुसू मेला का उद्घाटन जिप सदस्य पूर्णिमा कर्मकार, प्रमुख हिरामनी मुर्मू एवं मुखिया कन्हाई मुर्मू ने किया।

विभिन्न जगहों से टुसू प्रतिमाएं लेकर पहुंचे लोग : मऊभंडार, घाटशिला, अमाईनगर, जादूगोड़ा, सुरदा, गालूडीह समेत कई स्थानों से लोग अपनी-अपनी टुसू प्रतिमाएं लेकर पहुंचे थे। इन्हें मेला कमेटियों ने पुरस्कृत किया। विभिन्न वेश-भूषा में पहुंचे युवक-युवतियों के दल ने टुसू गीत पर खूब डांस किया, जिसका लोगों ने आनंद लिया। मुसाबनी के पंपू घाट में भी टुसू मेला लगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें