पोटका में एलपीजी गैस की की किल्लत शुरू, एजेंसी में लगा एलपीजी आउट आफ स्टाक की तख्ती
पोटका में रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई है, जबकि केंद्र सरकार ऐसा नहीं बता रही है। इंडेन गैस वितरक धमोर गैस सर्विस दो दिनों से बंद है और उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी भी हो रही है। यदि जल्द गैस की आपूर्ति नहीं हुई, तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।
पोटका। केंद्र सरकार घरेलू रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं होगी का राग अलाप रही है, वहीं पोटका प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई है। प्रखंड के एकमात्र इंडेन रसोई गैस के वितरक धमोर गैस सर्विस हल्दीपोखर बीते दो दिनों से बंद है। इस एजेंसी का मुख्य द्वार पर ताला जड़ा हुआ है और एलपीजी आउट आफ स्टाक की तख्ती टांग दिया गया है। एजेंसी का कहना है कि गैस का स्टाक खत्म हो गया है। स्टाक आने से गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति की जा सकेगी। एजेंसी के गेट से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता शीतल सीट का कहना है कि बीते दो दिनों से गैस नहीं मिल रहा है।
एजेंसी के गेट पर ताला लगा दिया गया है। गैस खत्म हो जाने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इधर क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी करने वाले बैकडोर से उंचे दाम पर गैस सिलिंडर बेच रहे हैं। प्रखंड के हाता, हल्दीपोखर,सानग्राम सहित अन्य स्थानों पर बिचौलियों द्वारा गैस की किल्लत में अपना धंधा चुपचाप कर रहे हैं। एक दो दिनों में गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो क्षेत्र में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


