
दीपावली को लेकर सजा बाजार, लोगों ने जमकर की खरीदारी
संक्षेप: घाटशिला में दीपावली का त्योहार मनाने की तैयारी जोरों पर है। लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ, दीये, और सजावट के सामान खरीद रहे हैं। दीये की कीमतें ₹5 से लेकर ₹500 तक हैं। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक लाइट की...
घाटशिला, संवाददाता। दीपों का त्योहार दीपावली सोमवार को मनाया जाना है। इसको लेकर बाजार में लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, दीया, कलश, धूपदान, सहित सजावट के कई प्रकार के सामान खरीदने में लगे हुए हैं। दीये की दुकान भी सज गई है। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति ₹50 से लेकर ₹500 तक, छोटा दीप 20 से 30 रुपये दर्जन, 30 से 40 रुपये में कलश, 10 रुपये में बड़ा दीया एवं 5 रुपये में छोटे दीये की बिक्री हो रही है। दीये का तेल 140 से 150 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि जिस रेसियों में दीपों को बिकना चाहिए, वह नहीं बिक रहा है, बाजार में इलेक्ट्रॉनिक लाइट की ज्यादा डिमांड है।

बाजार में झालर 80 से 150 रुपये प्रति पीस, एलईडी बल्व 150 रुपये, मोमबत्ती 50 से 80 रुपये में बिक रहे हैं। दीपावली को लेकर चहुंओर साफ-सफाई किया जा रहा है। बाजार के भवन एवं दुकानदारों को काफी बेहतर ढंग से सजाया-संवारा जा रहा है। दीपावली के पूर्व संध्या पर अधिकतर लोगों ने गणेश एवं लक्ष्मी की मूर्ति के साथ-साथ पूजन सामग्री की खरीदारी जमकर की। दीपावली के दिन ही मां काली की पूजा होने के कारण कई स्थानों पर भब्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। घाटशिला में इस बार दर्जनों स्थानों पर मां काली की पूजा हो रही है। घाटशिला में डाकबंगला रोड, नवाबकोठी, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, बड़ाजुड़ी समेत अन्य स्थानों पर मां काली की पूजा हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




