चाकुलिया: आवास के लिए भटक रही है अनाथ दिव्यांग गुरुवारी महाली: विधायक समीर मोहंती से आवास दिलाने की गुहार लगायी
चाकुलिया प्रखंड के डाकुई गांव की दिव्यांग युवती गुरुवारी महाली आवास के लिए भटक रही है। विधायक समीर कुमार मोहंती ने उसे आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। महाली की माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अकेली है। आवास न होने के कारण उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड चंदनपुर पंचायत के डाकुई गांव की अनाथ और बेघर दिव्यांग युवती गुरुवारी महाली एक आवास के लिए भटक रही है। ब्लॉक ऑफिस में कुछ महीना पहले आवास के लिए आवेदन दिया था। परंतु कोई पहल नहीं हुई। मजबूर होकर वह चाकुलिया स्थित विधायक समीर कुमार मोहंती के कार्यालय में पहुंची और आवास के लिए गुहार लगाई।
आवास के लिए विधायक का आश्वासन
विधायक ने गुरुवार महाली को भरोसा दिया कि उसे आवास उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक के निजी सचिव विशाल बारिक ने इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा से बात की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया के दिव्यांग युवती के लिए आवास उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।
गुरुवारी महाली की स्थिति
दिव्यांग गुरुवारी महाली ने बताया कि उसके पिता लाल महाली और माता रमणी महाली का निधन हो चुका है। वह अपने माता-पिता की अकेली संतान थी। उसके सिवा घर में कोई नहीं है। उसे प्रति माह 1000 रूपये दिव्यांग भत्ता के रूप में मिलते हैं। इसके अलावे प्रति माह पांच किलो अनाज मिलता है। ऐसे में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। स्थिति ऐसी आ जाती है कि कभी-कभी दूसरों के घरों से मांग कर खाना पड़ता है। दिव्यांग होने के कारण वह काम भी नहीं कर सकती है।
आवास का अभाव और परेशानियां
उसने बताया कि आवास नहीं है। पुराना घर टूट गया है। सरकार द्वारा आवास का निर्माण नहीं कराया गया है। इस स्थिति में उसे दूसरों के घरों में सोना भी पड़ता है। गुरुवारी महाली ने बताया कि ब्लॉक ऑफिस में आवास के लिए आवेदन देने के बाद ब्लॉक के कर्मचारी घर आए थे। फोटोग्राफी भी की गई थी। परंतु आवास के लिए आगे की कोई कार्रवाई नहीं की गई। आवास नहीं होने के कारण उसे परेशानियों से भरी जिंदगी जीनी पड़ रही है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


