मउभंडार ताम्र प्रतिभा मंच पर जिला स्तरीय एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Mar 08, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला में रविवार को मऊ भंडार स्थित ताम्र मंच मैदान में खेलो इंडिया के अंतर्गत महिलाओं के लिए एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 13 से 18 वर्ष की आयु वर्ग में विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल थीं। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

मउभंडार ताम्र प्रतिभा मंच पर जिला स्तरीय एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

घाटशिला। रविवार को मऊ भंडार स्थित ताम्र मंच मैदान में भारत सरकार के खेलो इंडिया के अंतर्गत अस्मिता कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के तत्वाधान में जिला स्तरीय एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के विभिन्न तीन आयु वर्गों में जिसमें मुख्य रूप से 13 वर्ष से कम , 13 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाओं के लिए 100 मीटर , 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विधिवत रूप से खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । उन्होंने अपने संबोधन में पहली बार युवा भारत द्वारा विशेष रूप से घाटशिला अनुमंडल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए खुशी जाहिर किया , साथ ही बेहतर आयोजन के लिए आयोजन मंडली एवं उपस्थित महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामना एवं बधाई दिया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला महाविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र विभाग के एचओ डी प्रोफेसर इंदल पासवान , प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान , सचिव राजा कर्मकार और सरस्वती विद्या मंदिर घाटशिला के प्रधानाध्यापक लखनलाल करमाली की उपस्थिति मंच पर बनी रही । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विजयी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । वहीं दूसरी ओर प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन खेल विशेषज्ञ एवं खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा ने किया मंच संचालन राजेश कुमार मन्ना ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अधिकारी पूर्वी सिंहभूम मोंटू पातर ने दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।