चाकुलिया: एसआईआर को लेकर विधायक समीर कुमार मोहंती ने पंचायत प्रतिनिधियों संग की बैठक
चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक में एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ध्यान देना चाहिए ताकि सभी योग्य मतदाता वोटर सूची में शामिल रहें। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने सुझाव भी दिए।
चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को विधायक कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की । बैठक के दौरान विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे विशेष रूप से सक्रिय रह कर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर नजर रखें। ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और जागरूक नागरिकों पर निर्भर करती है।विधायक ने सभी प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करने तथा मतदाता सूची की सही तरीके से समीक्षा करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रहना जरूरी है और इसके लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपनी राय रखी और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विभिन्न सुझाव दिए। इस बैठक में प्रखंड के प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मुखिया दासो हेंब्रम, जादू नाथ हेंब्रम समेत झामुमो अनेक कार्यकर्ता और पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


