Ghatsila News: खंडहर बनते जा रहा चाकुलिया नोडल लैंपस भवन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड में करोड़ों खर्च कर नए गोदाम बनाए जा रहे हैं, लेकिन नोडल लैंपस भवन खंडहरों में तब्दील हो गया है। भवन में दरारें हैं, बरसात में छत से प्लास्टर गिरता है और पौधे पेड़ बन रहे हैं। सचिव अरूण राय के अनुसार, यहां बैठना जोखिम भरा है, विभाग के साथ कई बार मरम्मत के लिए पत्राचार हुआ है।

Ghatsila News: खंडहर बनते जा रहा चाकुलिया नोडल लैंपस भवन

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न लैंपसों में करोड़ों रुपए खर्च कर गोदाम बनाए जा रहे हैं। मगर चाकुलिया का नोडल लैंपस भवन खंडहर सा दिख रहा है। इस भवन को देखकर यह समझ पाना मुश्किल है कि यही नोडल लैंपस भवन है। इसी भवन में अपनी जान जोखिम में डाल कर लैंपस के सचिव अरूण राय और किसान बैठते हैं।‌ आलीशान प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के बीच स्थित इस भवन का निर्माण 1968 में हुआ था। आज स्थिति यह है कि भवन में दरारें पड़ गयी हैं। बरसात में छत से प्लास्टर टूट कर कमरों में गिरता है।

भवन की छत पर उगे पौधे अब पेड़ का रूप ले रहे हैं। यह भवन काला पड़ गया है। भारी बारिश के दौरान ध्वस्त भी हो सकता है। भवन की मरम्मत और रंगाई पुताई भी वर्षों से नहीं हुई है। लैंपस के सचिव अरुण राय के मुताबिक इस भवन में बैठना जोखिम भरा है। भवन निर्माण को लेकर सहकारिता विभाग में कई बार पत्राचार किया गया। परंतु भवन निर्माण किस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।