चाकुलिया: डायरिया प्रभावित भालुकनाला गांव पहुंचे प्रमुख, बीडीओ और चिकित्सा प्रभारी
चाकुलिया प्रखंड के भालुकनाला गांव में डायरिया के तीन नए मरीज पाए गए। प्रखंड प्रमुख और चिकित्सा अधिकारी ने गांव का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई। खराब जल मीनारों की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर - कालापाथर के डायरिया प्रभावित भालुकनाला गांव में सोमवार को प्रखंड के प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू चिकित्सा कर्मियों के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को गांव में डायरिया के तीन नये मरीज पाये गये। डायरिया प्रभावित सुलोचना मुंडा (38), पूरी मुंडा (65) और सुनीता मुंडा(40) को आवश्यक दवाएं दी गई। गांव में खराब दो जल मीनारों में से एक की मरम्मत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत हो गई। दूसरी खराब जल मीनार के मरम्मत भी शीघ्र होगी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता भागीरथ रवानी भी गांव पहुंचे।

पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और डायरिया से बचाव के लिए उपाय बताए। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी रंजीत मुर्मू ने ग्रामीणों से अपील की कि पेयजल को उबाल कर पिएं। प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा ने एएनएम रीता कुमारी सिन्हा से सीएचसी से आए हुए मरीज की खास खयाल रखने की बात कही। वीडियो आरती मुंडा ने ग्रामीणों से अपील की कि जब तक जल मीनार की मरम्मत नहीं होती है तब तक कुंए के पानी को उबाल कर पीएं। कनीय अभियंता ने पंचायत के पोचापानी, मधुपुर समेत अन्य गांवों का भी दौरा किया। उन्होंने मिस्रियों को बंद पड़ी जल मीनारों को बनाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर पसंस दशरथ मांडी,गोपन परिहारी, निर्मल महतो, बबलू हेंब्रम, राहुल महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




