धालभूमगढ़ हवाई अड्डा खुलने की बढ़ी उम्मीद, रांची की टीम ने किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

धालभूमगढ़ हवाई पट्टी का भौतिक निरीक्षण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की रांची टीम ने किया। रनवे और अन्य लोकेशन का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने निरीक्षण की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को देने की बात कही। धालभूमगढ़ हवाई अड्डा केंद्र सरकार की प्राथमिक सूची में है, लेकिन गांवों की मंजूरी न मिलने से कार्य रुका हुआ है।

धालभूमगढ़ हवाई अड्डा खुलने की बढ़ी उम्मीद, रांची की टीम ने किया निरीक्षण

धालभूमगढ़, संवाददाता। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की रांची टीम ने विमानपत्तन के निर्देशक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में धालभूमगढ़ हवाई पट्टी का भौतिक निरीक्षण किया। इससे अब हवाई पट्टी के खुलने की उम्मीद जग गयी है। इस दौरान अधिकारियों ने रनवे के हाईवे की दूरी, रनवे का रकवा, रेलवे स्टेशन की दूरी समेत रनवे के चारों ओर के लोकेशन का जायजा लिया। स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया। अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि शनिवार को जो भी निरीक्षण के दौरान वस्तु स्थिति पायी गयी है, उसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारी को देंगे। रनवे का निरीक्षण करने के बाद एवं कार्यालय में विचार के पश्चात टीम रांची लौट गई।धालभूमगढ़

का हवाई अड्डा केंद्र सरकार की प्राथमिक सूची मेंमालूम हो धालभूमगढ़ का हवाई अड्डा केंद्र सरकार की प्राथमिक सूची में है। इस हवाई अड्डे को प्रारंभ करने के लिए 24 जनवरी 2019 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया था। यह हवाई पट्टी द्वितीय विश्व युद्ध के समय की बनी हुई है। यहां 240 एकड़ भूमि को ही विकसित किया जाना है। वर्तमान में दो गांव के द्वारा ग्राम सभा की मंजूरी नहीं मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हुआ है।देवसोल और यूवासोल गांव से नहीं मिली मंजूरीयहां देवसोल गांव की 8 एकड़ 51 डिसमिल भूमि व रूवासोल गांव की 21 डिसमिल जमीन प्रस्तावित नक्शे में आ रही है। जिस पर ग्राम सभा की मंजूरी नहीं मिल रही है। मौके पर अंचल अधिकारी मनोहर लिंडा, थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, अंचल निरीक्षक आलोक गुप्ता, प्रेम कुमार, आंचल टीम के साथ-साथ उपस्थित थे। कार्यालय विचार विमर्श में बीडीओ भी शामिल हुईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।