मन चल रे वृदांवन धाम, राधे-राधे गायेंगे...
घाटशिला में राम मंदिर अग्रसेन भवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। राजेंद्र जी महराज ने कहा कि ईश्वर की भक्ति से ही वे हमारे पास होते हैं। कथा के पहले दिन उन्होंने भक्ति के महत्व और भागवत कथा के लाभों के बारे में बताया। आयोजन में कई भक्तों ने भाग लिया।

आप जितनी भक्ति करोगे, ईश्वर उतना आपके पास होंगे : राजेंद्र जी महराज मन चल रे वृदांवन धाम, राधे-राधे गायेंगे... राम मंदिर अग्रसेन भवन परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू घाटशिला, संवाददाता। प्रेम अंधा होता है, भगवान भी भाव भूखे होते हैं, आप ईश्वर की जितनी भक्ति करोगे, ईश्वर उतना आपके पास होंगे। उक्त बातें वृंदावन धाम से घाटशिला पधारे राम मंदिर अग्रसेन भवन में कथा वाचते राजेंद्र जी महराज ने कही। उन्होंने कहा कि आज कथा का पहला दिन है, हम कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि कलश के तीन शब्द का सारांश बताते हुए कहा कि क से मां काली, ल से मां लक्ष्मी और श से मां सरस्वती तीनों एक साथ कलश के ऊपर वास करते हुए उनको माताएं अपनी सिर पर उठाकर जब चलती हैं तो सभी पापों का नाश होता है।
उन्होंने भागवत क्या है, इसका क्यों स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना ईश्वर की प्रीत नहीं होती। भगवान भी भाव के भूखे होते हैं। ईश्वर ने सभी श्रेणी में मनुष्य को सर्वश्रेष्ठ बनाया, लेकिन धरती पर आकर मनुष्य लोभ-लालच में पड़कर उनको ही भूल जाता है, जिन्होंने उनका निर्माण किया। राजेंद्र जी महराज ने कहा कि बदलते परिवेश में लोग एकल परिवार में सिमटते जाते हैं, ऐसे में जो परिवार के बुजुर्ग समझौता नहीं करते वह घर टूट जाता है। राजेंद्र जी महराज ने कहा कि भक्ति बड़ी कठिन परिश्रम से होता है। क्योंकि गंगोत्री से गंगा निकलकर कई नाले नदियों को अपने में समाहित कर समुद्र में जाकर मिलती हैं, इसलिए भक्ति करो तो मन से करो। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। राजेन्द्र जी महराज ने कहा कि जहां भी कथा, किसी प्रकार का धर्म से जुड़े अनुष्ठान हो उसमें जरूर शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अच्छे कर्म करते हैं, उसे अच्छा फल भी मिलता है। कथा के आयोजन में दिलीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, सुदर्शन जैन, राकेश जैन, प्रवीण अग्रवाल, सुनील जैन, विकास आनंद, विकास अग्रवाल, कर्ण सिंह, मधुर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, बिमल गुप्ता, नंदू शर्मा, ललित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, रेखा जैन, अनीता अग्रवाल, नीतू गोयल, सिंपल अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे है। फोटो-29 कथा वाचते राजेन्द्र जी महराज। फोटो-30 कथा का श्रवण करते भक्त।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




